मिस्र के पिरामिड दुनिया के सात आश्चर्यों में परिगणित हैं। दुनिया के वैज्ञानिक उसका रहस्य जानने को उत्सुक हैं। उसकी गहन खोज में इस प्रकार लगे हुए हैं कि हजारों साल पहले की लाशें (ममी) पिरामिड के नीचे रखी हुई हैं। फिर भी खराब क्यों नहीं हो रही हैं, इसका क्या कारण है? अभी तक की की हुई खोजों से पता चला है कि इसके नीचे तथा इसके ऊपर विद्युत्-लहरें बराबर चलती रहती हैं, जिनसे ऊर्जा का बहाव निरन्तर होता रहता है, इसी कारण लाशों में दुर्गन्ध (बदबू) नहीं आ रही है। कुछ और गहन खोज करने के पश्चात् वैज्ञानिकों ने यह भी पाया है कि इस ऊर्जा द्वारा हम अपने दैनिक जीवन में भी लाभ उठा सकते हैं। पिरामिड द्वारा विभिन्न उपयोग हो सकता है और हम दैनिक जीवन में इसे अपनाकर अधिक लाभ उठा सकते हैं।पिरामिड के कुछ उपयोग इस प्रकार हैं-
पिरामिड के लाभ :
१-पिरामिड का व्यवहार सिर के ऊपर करने से मानव-मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और हमारे विचार अच्छे हो जाते हैं।
२-बच्चों को घर पर अध्ययन-काल में पिरामिड पहनाकर तथा कुर्सी के नीचे रखकर उनकी बुद्धि का विकास करवा सकते हैं, उन्हें याद जल्दी हो जायगा एवं होशियार हो जायँगे।
( और पढ़े – यादशक्ति बढ़ाने के सबसे शक्तिशाली 12 प्रयोग )
३-पिरामिड को जल की हंडी के ऊपर रख देने से बारह घंटे के भीतर ही जल अधिक स्वादयुक्त, मीठा तथा आरोग्यप्रद हो जाता है।
४-खाने-पीने के सामान एवं अङ्कुरित खाद्य-पदार्थ पिरामिड के नीचे रखने से गुणयुक्त एवं स्वादयुक्त हो जाते हैं तथा लम्बे समयतक ताजे बने रहते हैं। दूध, दही, मिठाई तथा अनाज कुछ भी रख सकते हैं।
५-शरीर के जिस भाग में रोग या दर्द हो, उस भागपर पिरामिड रखने से रोग एवं दर्द दूर हो जाता है। पेट की गड़बड़ी में पिरामिड पेट पर रखने से पेट ठीक हो जाता है तथा पिरामिड का चार्ज किया हुआ गरम जल पीने से भी अच्छा लाभ होता है।
६-तरकारी तथा साग-भाजी पिरामिड के नीचे रखने पर ताजी बनी रहती है, जल्दी खराब नहीं होती।
७-प्रतिदिन चेहरे एवं आँखों को पिरामिड युक्त जलद्वारा धोने से त्वचा चमकने लगती है, चेहरे की कान्ति एवं आँखों की रोशनी बढ़ जाती है।
( और पढ़े –आंखों की रोशनी बढ़ाने के उपाय)
८-पिरामिड को हैट की तरह प्रतिदिन प्रातःसायं आधे घंटे तक पहन रखने से सिर-दर्द, आधासीसी, बालोंका झड़ना, साइनस, टेंशन, डिप्रेशन,अनिद्रा, सफेद बाल आदि बीमारियाँ दूर होती हैं।
९-ध्यान तथा पूजा-प्रार्थना करते समय पिरामिड पहन लेने से एकाग्रता मिलती है।
१०-क़ब्ज़ के रोगी यदि प्रातः चार गिलास जल पीकर पेटपर पिरामिड रखें तो मल-विसर्जन में कठिनाई नहीं होगी।
११-ऑफिस में कुर्सी के नीचे पिरामिड रखने से ऊर्जा (Energy) मिलती है तथा शरीरमें फुरती आती है।
१२-टूथपेस्ट, तेल, बाम एवं दवाइयाँ पिरामिड के नीचे तीन-चार दिन रखनेसे उनकी शक्ति बढ़ जाती है।
१३-बगीचों में पिरामिड युक्त जल का सिंचन करने से फूलों के रंग आकर्षक हो जाते हैं और वे रोगमुक्त रहते हैं।
१४-रात को सोते समय पलंग के नीचे पिरामिड रखनेसे बहुत अच्छी नींद आती है तथा नींद की गोलियों से छुटकारा मिल जाता है।
१५-पिरामिड-जल से तैयार की गयी तुलसी की पत्ती खाने से सर्दी, ज्वर, दर्द तथा अनेक रोगों में लाभ होता है।
१६-वास्तुशास्त्र में भी पिरामिड का विशेष महत्त्व बताया गया है।
१७-अनेक पिरामिडों से बने यन्त्र को नित्य प्रति व्यवहार में लाने से शरीर के हर प्रकारके रोग दूर हो जाते हैं।