शतावरी पाक बनाने की विधि और इसके फायदे | Shatavari pak Banane ki Recipe

शतावरी पाक – स्त्री पुरुष दोनों के लिए उपयोगी :

शतावरी पाक बेहद ही स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक योग है । इसके सेवन से शरीर पुष्ट, सबल और सुडौल रखा जा सकता है।
शतावरी पाक की विशेषता यह है कि यह स्त्री और पुरुष दोनों के लिए गुणकारी सिद्ध होता है अतः इसे पति-पत्नी दोनों सेवन कर सकते हैं। यहां इस पाक को बनाने की पूरी विधि प्रस्तुत की जा रही है।

शतावरी पाक के घटक द्रव्य : Shatavari pak Ingredients

  • शतावर (शतावरी) – 100 ग्राम
  • पंवाड़ की जड़ -100 ग्राम
  • खिरेंटी की जड़ -100 ग्राम
  • मिश्री – 1 किलो
  • लौंग – 10 ग्राम
  • छोटी इलायची – 10 ग्राम
  • जायफल – 10 ग्राम
  • जावित्री – 10 ग्राम
  • छोटे गोखरू – 10 ग्राम
  • किशमिश – 200 ग्राम
  • बादाम – 200 ग्राम
  • मावा – 450 ग्राम
  • आवश्यक मात्रा में शुद्ध घी

शतावरी पाक बनाने की विधि : Shatavari pak Recipe in Hindi

  1. शतावर (शतावरी) ,पंवाड़ और खिरेंटी तीनों जड़ों को कूट पीस कर महीन चूर्ण कर छान लें।
  2. कढाई मे घी गर्म कर मावे को अच्छे से सेक लें।
  3. मिश्री की चाशनी बना कर इसमें चूर्ण और मावा डाल कर थोड़ी देर हिला चला कर सेकें फिर इसमें लौंग, इलायची आदि को पीस कर डाल दें और किशमिश डाल कर बादाम बारीक कतर कर डाल दें।
  4. सबको खूब अच्छे से मिला कर, एक थाली में घी का हाथ लगा कर, इसे फैला कर डाल दें।
  5. जब जम जाए तब 20-25 ग्राम वज़न की बर्फी काट लें।

मात्रा और सेवन विधि :

एक बर्फी या अपनी पाचन शक्ति के अनुकूल मात्रा में सुबह और रात को सोने से पहले खूब चबा-चबा कर खाएं और ऊपर से दूध पी लें।

शतावरी पाक खाने के फायदे : Shatavari pak ke Fayde in Hindi

  • इस पाक की यह विशेषता है कि यह स्त्री और पुरुष दोनों को ही लाभ देता है अतः इसका सेवन स्त्री-पुरुष दोनों ही कर सकते हैं।
  • अनिद्रा रोग (नींद ना आने की परेशानी) में शतावरी पाक बहुत ही लाभकारी हैं। इसके सेवन से नींद ना आने की परेशानी खत्म होती है
  • गर्भवती महिलाओं के लिए शतावरी पाक बहुत ही लाभकारी सिद्ध होता हैं। इसके सेवन से गर्भस्थ शिशु स्वस्थ रहता है।
  • शतावरी पाक सेवन से महिलाओं में दूध की वृद्धि होती है।
  • शारीरिक कमजोरी, या शरीर में ताकत की कमी दूर करने में शतावरी पाक बहुत ही लाभकारी सिद्ध होता हैं।
  • शतावरी पाक के नित्य सेवन से बल वीर्य की वृद्धि होती है।
  • बवासीर रोग में शतावरी पाक का उपयोग करना बेहतर परिणाम देता है।
  • शतावरी पाक के सेवन से स्वप्न दोष दूर होता है, और शरीर स्वस्थ रहता है।
  • पित्त दोष के कारण होने वाले पेट के दर्द में शतावरी पाक से लाभ होता है।
  • शतावरी पाक नाक संबंधी रोगों के उपचार के लिए बहुत ही लाभकारी हैं।
  • दूध के साथ शतावरी पाक लेने से आंख के रोगों में लाभ होता है।
  • पेशाब की जलन और बार-बार पेशाब आने की परेशानी में शतावरी पाक सेवन से आराम मिलता है।

पाक के रूप में शतावर का सेवन करना सरल और सुरुचिपूर्ण तो होता ही है, साथ ही शतावर के साथ-साथ अन्य पौष्टिक द्रव्य भी इस पाक में मिलाये जाते हैं जिससे यह पाक विशेष रूप से बलपुष्टिदायक तथा गुणकारी सिद्ध होता है। यह बाज़ार में नहीं मिलता, घर में बनाना पड़ता है।

Leave a Comment