योग द्वारा थाइरॉइड रोग से मुक्ति – Yoga For Thyroid in Hindi

Last Updated on नवम्बर 16, 2020 by admin
आज की जीवनशैली में थाइरॉइड रोग तेज़ी से फैल रहा है, इस रोग में खासकर शहरी महिलाएँ इसकी चपेट में आ रही हैं। थाइरॉइड रोग चूँकि हार्मोन असंतुलन रोग है, जिसके कारण शरीर की अन्य क्रियाएँ भी गड़बड़ा जाती हैं। थाइरॉइड रोग शरीर की उपापचीय क्रियाएँ गड़बड़ा देता है। शरीर बेडोल, मोटापा, भूख नहीं लगना, चिड़चिड़ापन, खून की कमी आदि अनेक समस्याएँ हो जाती हैं। यदि आप नियमित रूप से थाइरॉइड योग करते रहें तो यह रोग दूर रहेगा व भविष्य में दवाइयों से मुक्ति भी मिलेगी।
( और पढ़े – थायराइड का आयुर्वेदिक इलाज )
थाइरॉइड के लिए कारगर हैं ये 5 योगासन (Exercise for Thyroid in Hindi)
1) हलासन : थाइरॉइड के लिए कारगर हैं ये योगासन

पीठ के बल लेटकर कमर से शरीर को ऊपर उठाएँ व पैरों को ज़मीन से लगाने का प्रयास करें। ऐसा 4-5 बार करें, हर प्रयास में 30 सेकंड रुकें।
2) चक्रासन : थाइरॉइड से छुटकारा देने में बेहद फायदेमंद

पीठ के बल लेटकर शरीर को गोलाई में घुमाते हुए सिर व पैर धीरे-धीरे उठाएँ । ऐसा 2 बार करें, हर प्रयास में 30 सेकंड रुकें।
3) सिंहासन : थायरॉयड दूर करने में मददगार

वज्रासन की स्थिति में बैठकर जीभ बाहर निकालें। गले पर दबाब देते हुए आँखें फैलाकर तेजी से लंबी दहाड़ लें, ऐसा 5 – 6 बार करें।
4) ऊज्जाई प्राणायाम : थाइरॉइड के लिए सबसे अच्छा इलाज

वज्रासन में बैठकर कंठकूप को अंदर खींचते हए आवाज को अंदर की ओर लंबा लें, ऐसा 5 – 6 बार करें।
5) जालंधर बंध : थायराइड रोगियों के लिए लाभदायक है यह योग

पूरा श्वास बाहर निकालें । गले को अंदर की ओर दबाते हुए ठुड्डी को कंठकूप में लगाने का प्रयास करें। इस स्थिति में श्वास को रोके रखें, ऐसा 8 – 10 बार करें और प्रयास को 15 से 20 सेकंड रोकें।





