Health Tips
बच्चों के लिए हेल्थ ड्रिंक – Health Drink For Kids in Hindi

Last Updated on नवम्बर 3, 2020 by admin
Contents
hide
सामग्री :
- दूध : 2 गिलास
- खसखस : 4 छोटे चम्मच
- शहद : 2 छोटे चम्मच
- देसी घी : 1 छोटा चम्मच
- बादाम : 10 नग
विधि :
- बादाम और खसखस को धोकर पानी में भिगो दें। पानी की मात्रा इतनी होनी चाहिए, जिससे ये पानी में पूरी तरह से डूब जाएँ।
- सुबह बादाम और खसखस को पानी से अलग कर लें। फिर इन्हें अलग-अलग बारीक पीस लें।
- अब एक पैन में घी गर्म करें। घी गर्म होने पर इसमें पीसे हुए खसखस और बादाम डालें और हल्का सा भून लें।
- जैसे ही इनके रंग में हल्का सा बदलाव हो, गैस बंद कर दें। अब भूने हुए खसखस और बादाम को दूध में डाल दें। साथ ही एक चम्मच शहद डालकर मिला लें।
इसे सुबह नाश्ते में पीने से शरीर ऊर्जावान बनता है, चेहरे तथा शरीर की कांति बढ़ती है। साथ ही स्मरणशक्ति भी बेहतर होती है।





