त्वचा और सौंदर्य के प्राकृतिक निखार हेतु व्यायाम

Last Updated on August 8, 2021 by admin

अपने चेहरे की खूबसूरती यदि आप चाहते हैं तो कुछ व्यायाम प्रतिदिन करने का अभ्यास कीजिए और अपनी खूबसूरती सदाबहार रखिये।

प्राकृतिक सुन्दरता बढ़ाने हेतु योग (Yoga For Beautiful Skin)

  1. अपने होंठ जैसे सीटी बजाते हैं उस अन्दाज में बनाएं। अब होठों को पहले बाई ओर खींचें, फिर दाई तरफ। बार-बार इसी क्रिया को 5-7 बार करें।
  2. शीशे के सामने खड़े होकर चीखने की मुद्रा में मुंह को खोलें और जीभ को बाहर की ओर निकालें। जोर से हंसने का प्रयास करें। अब मुंह को सामान्य स्थिति में लाएं। शुरू-शुरू में 2-3 बार करें बाद में क्रम बढ़ायें।
  3. सीधे खड़े हो जाएं व गरदन को गोलाई में घुमाएं। ऐसा आठ-दस बार करें।
  4. अपनी आंखों से नासिका के अग्रभाग को देखिये। अब धीरे-धीरे नाक को इस प्रकार से सिकोडें जैसे कि बदबू आ रही हो। अब अपनी आंखों को आश्चर्यजनक रूप से फैलाएं व मुंह को जितना फैला सकते हैं फैलाते हुए, कई बार इस प्रक्रिया को अपनाएं।
  5. मुंह को पूरा खोलकर 10 तक गिनती गिनें, अब मुंह बन्द कर लें। इस व्यायाम को दस-बारह बार करें।
  6. आंखों को चौड़ा करके फैलाएं, अब आंखों को घुमाते हुए मुंह को देखते हुए पहले बाएं कान को देखने का प्रयास करें फिर दाई ओर इसी प्रकार से देखें। 5-6 बार इस व्यायाम को करें।
  7. आप जब भी खाली हों अर्थात फुरसत के क्षणों में जोर-जोर से मुंह को फैलाकर A, O, E, U. V, I, P, X, Y, Z बोलने का प्रयास करें। इस क्रिया को 10-12 बार करें।

( और पढ़े – सुंदरता बढ़ाने के लिए आहार )

सुन्दरता बढ़ाने के घरेलू उपाय (Tips and Tricks for Beauty in Hindi)

  • प्रात:काल सोकर उठने के बाद रुई को कच्चे दूध में भिगोकर धीरे-धीरे चेहरे पर मलें। सारा मैल साफ हो जाएगा।
  • एक चम्मच बेसन, चुटकी भर हल्दी, आधा-चम्मच कच्चा दूध मिलाएं व चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा धो दें।
  • चेहरे पर यदि झाइयां पड़ गई हों तो चिरौंजी के आठ-दस दाने रात को दूध में भिगो दें। सुबह बारीक पीस लें व चेहरे पर लगा लें, झाइयां ठीक से हो जाएंगी। चेहरे पर दाग-धब्बे दूर होंगे।
  • चेहरे पर जब भी सिकुड़न सी नजर आये तो एक चम्मच चन्दन का चूरा, एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, आधा चम्मच दही, इनको थोड़े गुलाबजल में मिला लें व लगा लें, आपकी समस्या दूर हो जाएगी।
  • कोमल व साफ त्वचा के लिए एक चम्मच नींबू का रस, जौ का आटा, व आधा चम्मच कच्चा दूध मिलाकर लगाएं।
  • चेहरे पर यदि घमौरियां उभर आएं तो बर्फ का टुकड़ा कई बार चेहरे पर मलें।
  • चेहरे पर साबुन का प्रयोग कम से कम करें साबुन के स्थान पर चोकर को दूध में मिलाकर लगा लें। त्वचा यदि रूखी हो तो मलाई या शहद मिला लें।
  • सेब को छीलकर बीच से काट लें, पूरे मुंह पर धीरे-धीरे मलें, 15 मिनट बाद चेहरा धो दें।
  • सर्दियों में खुश्की के कारण होंठ फटने लगते हैं। फटे होंठों को ठीक करने के लिए गर्म रोटी पर लगा घी होठों पर लगाएं।
  • आधे नींबू का रस 25 मिली ग्लिसरीन में मिलाएं, एक टमाटर का रस भी निकाल कर इसमें मिला लें। 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो दें, इसका प्रयोग नियमपूर्वक करें, फिर देखिये चेहरे पर नई चमक दिखाई देगी।
  • हाथ-पैरों व चेहरे की त्वचा को मुलायम बनाने के लिए एक चम्मच शहद में थोड़ा सा जौं का आटा और आधा चम्मच ग्लिसरीन व एक चम्मच दही मिलाकर लगाएं, इससे त्वचा की स्निग्धता बनी रहती है।

1 thought on “त्वचा और सौंदर्य के प्राकृतिक निखार हेतु व्यायाम”

  1. सौंदर्य निखार के सुंदर प्राकृतिक नुस्खे I हमें इन प्राकृतिक उपायों को अपनाना चाहिए I

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!
Share to...