Health Tips
गर्मियों में त्वचा के लिए आहार – Garmiyon mein Twacha ke Liye Aahar in Hindi

Last Updated on मार्च 29, 2021 by admin
गर्मी आते ही सबसे पहले त्वचा प्रभावित होती है। वैसे हर मौसम में त्वचा प्रभावित होती है। हर मौसम में त्वचा का ध्यान रखना आवश्यक होता है, किंतु गर्मियों में थोड़ी अधिक सावधानियाँ बरतना जरूरी हो जाता है। त्वचा की साफ-सफाई के साथ-साथ आहार पर ध्यान दिया जाए तो दिक्कत नहीं होती।
गर्मियों में ‘सनबर्न’ सबसे ज्यादा सताता है इसलिए सनबर्न क्रीम का इस्तेमाल करना फायदेमंद साबित होता है। सनबर्न से प्रभावित होने पर गेंदे के फूल की पंखुड़ियों को दूध में पीसकर लेप लगाने से आश्चर्यजनक लाभ मिलता है।
( और पढ़े – गर्मी के दिनों में त्वचा और सौंदर्य रक्षा के उपाय )
गर्मियों में कैसा हो आपका आहार ? :
- शरीर के लिए सभी विटामिन्स और मिनरल्स की पूर्ति के लिए सभी तरह की सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
- टमाटर त्वचा की क्षतिपूर्ति के लिए सर्वोत्तम होता है, टमाटर में एंटीऑक्सीडंटस होते हैं जो त्वचा को क्षति पहुँचानेवाले फ्री रेडिकल्स को खत्म करता है।
- विटामिन ए, बी और सी तथा खनिजों के लिए पपीता, तरबूज, संतरा, लीची, आम, अंगूर आदि का सेवन करें।
- अंकुरित अनाज, मेथी दाना और बादाम का सेवन करें, इससे झुर्रियाँ रोकने में सहायता मिलती हैं। गर्मियों में शरीर में पानी की कमी को रोकने के लिए रोजाना 10-12 गिलास पानी पीएं।
- नारियल पानी, शरबत, नींबू पानी, फलों का जूस आदि भरपूर मात्रा में लें।
- आहार को कम करें और फल, जूस, सूप आदि की मात्रा बढ़ाएँ।
- दही, छाछ लेना फायदेमंद होता है।
- जंक फूड का सेवन ना करें, इससे त्वचा की कोमलता नष्ट होती हैं।
- तला मसालेवाला भोजन ना करें, इनसे पेट में ऐसिड बढ़ने से ऐसिडीटी होती है, जो त्वचा को नुकसान पहुँचाती है, मुहाँसे, फोड़े आदि होने की संभावना होती है।
- रात को देर तक न जागें।
( और पढ़े – शरीर की गर्मी दूर करने के 16 देसी उपाय )





